केशव हॉस्पिटल खलीलाबाद में निःशुल्क हड्डी-जोड़ रोग जांच शिविर संपन्न

केशव हॉस्पिटल खलीलाबाद में निःशुल्क हड्डी-जोड़ रोग जांच शिविर संपन्न

 

संतकबीरनगर। केशव हॉस्पिटल में सोमवार को निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। सर्दियों में बढ़ते हड्डी-जोड़ के दर्द को देखते हुए अस्पताल ऐसे शिविर आयोजित करता रहा है।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश चौधरी ने बताया कि ठंड के मौसम में पुरानी चोटें फिर उभर आती हैं। सर्वाइकल, कमर दर्द, घुटनों में अकड़न और जोड़ों का जाम होना आम शिकायतें हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि रोजाना हल्की-फुल्की व्यायाम, सूर्य स्नान और शरीर को सक्रिय रखना बेहद जरूरी है। निष्क्रियता के कारण छोटे दर्द धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेते हैं और हड्डियाँ जाम हो सकती हैं।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिलेश चौधरी ने विशेष रूप से बुजुर्गों को चेतावनी दी कि सर्दी उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। गर्म कपड़े, कमरे में हीटर का उपयोग और अचानक तापमान परिवर्तन से बचना चाहिए।

शिविर में सरिता देवी, सीमा, इम्तियाज, सबर खातून, राजेश चौधरी, घनश्याम, उदय प्रकाश, फेकू, गब्बू सहित सैकड़ों मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। मरीजों को दवाइयाँ वितरित की गईं तथा व्यायाम, खान-पान और सर्दी से बचाव के उपाय विस्तार से समझाए गए।

Previous articleएडीजी ज़ोन का सघन निरीक्षण : पुलिस लाइन से लेकर कार्यालय तक हर व्यवस्था पर कसौटी पर
Next articleकूड़ी लाल रूँगटा सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती का तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here