हत्या के प्रयास के तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार, कप्तानगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

हत्या के प्रयास के तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार, कप्तानगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बस्ती। थाना कप्तानगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक जघन्य मामले में कई दिनों से फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को शनिवार को धर-दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक बुजुर्ग सहित उसके दो युवा पुत्र शामिल हैं।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सघन छापेमारी कर अभियुक्तों को बैहार (रमापतिजोत) क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त हैंः  

 शिवकुमार (उम्र करीब 65 वर्ष) पुत्र राम महेश,  

बुद्धिसागर (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र शिवकुमार,  

उमाशंकर (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र शिवकुमार।  

सभी निवासी बैहार (रमापतिजोत), थाना कप्तानगंज।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव, दुर्गेश यादव, मोहम्मद इस्लाम खान, हेड कांस्टेबल अजय यादव, अनिल दत्त सरोज, कांस्टेबल काशी कुमार, महिला कांस्टेबल निशा चौहान एवं शिल्पा रावत शामिल रहे।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्तों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे। तीनों के खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट भी जारी था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान में यह बड़ी कामयाबी है।

Previous articleबालिकाओं ने ली ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ की शपथ, जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह
Next articleबच्चों-युवाओं को ट्रॉफी-चेक देकर सम्मानित करते डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, सूर्या ग्रुप प्रबंध निदेशक ने दी 1 लाख की सहयोग राशि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here