अयोध्या धाम पहुंचे सूर्या एकेडमी के छात्र, रामलला के दर्शन से झूम उठे नन्हे मन

अयोध्या धाम पहुंचे सूर्या एकेडमी के छात्र, रामलला के दर्शन से झूम उठे नन्हे मन

संतकबीरनगर. देश की सबसे बड़ी तीर्थ नगरी अयोध्या में शुक्रवार को सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी, खलीलाबाद के नौवीं कक्षा के उत्साही छात्र-छात्राओं का जत्था पहुंचा। प्रभु श्रीराम की पावन नगरी में रामलला के दर्शन करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से दमक उठे। हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन कर बच्चे गद्गद् हो गए।

सूर्या ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर शीतकालीन शैक्षणिक भ्रमण दल को विदा किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, स्वादिष्ट भोजन और अनुभवी शिक्षकों की टीम के साथ बच्चे अयोध्या के लिए रवाना हुए।

डॉ. चतुर्वेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “शैक्षणिक भ्रमण सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर है। अयोध्या केवल एक शहर नहीं, हमारी आस्था और गौरव का प्रतीक है। रामलला के दर्शन से बच्चों को जीवन मूल्य, संस्कार और देशप्रेम की प्रेरणा मिलेगी।”

स्कूल के प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ है। शिक्षक बच्चों को अयोध्या के हर ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल की महत्ता विस्तार से समझा रहे हैं। सुरक्षा के लिए पूरी टीम चौकस है और बच्चों का हर पल ख्याल रखा जा रहा है।

अयोध्या पहुंचते ही बच्चे “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठे। रामजन्मभूमि मंदिर परिसर में रामलला के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी, कनक भवन और सरयू तट पर आरती देखकर बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी।

उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय सहित पूरी शिक्षक टीम बच्चों के साथ हर कदम पर मौजूद रही। सूर्या एकेडमी का यह शैक्षणिक भ्रमण न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि बच्चों के लिए जीवन भर याद रहने वाला आध्यात्मिक अनुभव भी बन गया।

Previous articleडीएम-एसपी की दोहरी बैठक, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर सख्त निर्देश
Next articleSIR अभियान के 9 सितारे BLO सम्मानित, डीएम ने दिए 3-3 हजार रुपये नकद और प्रशस्ति-पत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here