सिविल लाइंस सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में हेल्थ कैंप, योग शिविर व मनोरंजन सुविधाएं शुरू

सिविल लाइंस सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में हेल्थ कैंप, योग शिविर व मनोरंजन सुविधाएं शुरू

गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की पहल पर सिविल लाइंस स्थित सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने भव्य हेल्थ कैंप लगाया। सीएमओ डॉ. राजेश झा के निर्देशन और अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार की देखरेख में आयोजित इस कैंप में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों ने निःशुल्क जांच कराई।

डॉ. सुमित राय, डॉ. एकता श्रीवास्तव, डॉ. सोनू केसवानी व डॉ. विनय पांडे की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन सहित सामान्य रोगों की जांच की और दवाइयों के साथ परामर्श दिया। फार्मासिस्ट ओंकार निषाद, स्टाफ नर्स सविता गुप्ता व नेहा गुप्ता ने सहयोग किया। हेल्थ कोऑर्डिनेटर सुरेश चौहान ने पूरे आयोजन का संचालन किया।

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि केयर सेंटर को अब स्वास्थ्य, योग और मनोरंजन का पूरा पैकेज बनाया जा रहा है। जल्द ही सुबह नियमित योग-प्राणायाम शिविर शुरू होंगे, जिनका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। सेंटर में टीवी, लाइब्रेरी और बैठने-बातचीत की आरामदायक व्यवस्था भी की जा रही है।

कैंप में कर निर्धारण अधिकारी अनुष्का सिंह, कार्यालय अधीक्षक पवन कुमार मिश्रा, समन्वय अधिकारी एनडी पांडेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी विनय प्रकाश पांडेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

वरिष्ठ नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की दिल खोलकर सराहना की। एक बुजुर्ग ने कहा, “पहली बार लगा कि हमारी सेहत और खुशी का भी कोई सोच रहा है।”

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा, “सीनियर सिटीजन हमारे समाज का अनमोल हिस्सा हैं। इस सेंटर को हम मॉडल बनाएंगे जहां स्वास्थ्य, योग और मनोरंजन की हर सुविधा होगी। आगे भी नियमित हेल्थ कैंप और जागरूकता कार्यक्रम चलते रहेंगे।”

कैंप की सफलता से साफ है कि सिविल लाइंस का यह सेंटर अब वरिष्ठ नागरिकों का सबसे पसंदीदा ठिकाना बनने जा रहा है।

Previous articleक्विज महासंग्राम: विवेकानंद टीम बनी चैंपियन!
Next articleसदर तहसील में मतदाता हेल्प डेस्क सक्रिय: 322 विधानसभा के मतदाताओं की समस्याओं का तुरंत निस्तारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here