आस्था और विश्वास का केंद्र बऊरहवा बाबा शिव मंदिर
गोरखपुर/सहजनवा । सहजनवा नगर पंचायत में सैकड़ों वर्ष पुराना बऊरहवा शिव मंदिर लोगो के विश्वास और आस्था का केंद्र है। यहां सावन माह में तो हर दिन शिव भक्तो की भारी भीड़ लगती है। लेकिन सोमवार को इस शिव मंदिर पर मेले जैसा नजारा देखने को मिलता है। ऐसी मान्यता है कि बउरहवा बाबा से भक्त जो भी सच्चे मन से मांग ले वह पूरा हो जाता है। सहजनवा थाना चौराहे से महज चंद कदम पर बउरहवा शिव मंदिर स्थित है। इस मंदिर के बारे में स्थानीय लोगो का कहना है कि जो शिवलिंग है वह यही जमीन से निकला था जिसका वर्षो से खुले में पूजा पाठ होता था। 1970 में इस मंदिर का जीर्णोधार हुआ। अब यहां हर सावन में रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया जाता है।















