तिवारीपुर थाने पर पीस कमेटी बैठक: सीओ कोतवाली ने दी अफवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी

तिवारीपुर थाने पर पीस कमेटी बैठक: सीओ कोतवाली ने दी अफवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी

दुर्गा पूजा आयोजकों से वॉलंटियर्स तैनात करने की अपील, शांतिपूर्ण त्योहार पर जोर

गोरखपुर। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तिवारीपुर थाने पर 27 सितंबर 2025 को सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सरकार की गाइडलाइंस पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा आयोजकों से पंडालों की सुरक्षा के लिए वॉलंटियर्स तैनात करने को कहा, जो यातायात मित्र की तरह पुलिस का सहयोग करेंगे।

सीओ ओंकार दत्त तिवारी ने कहा, “शासन की गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य है। डीजे पर दो से अधिक साउंड बॉक्स, अश्लील, राजनीतिक या धर्म विशेष के गाने बजाना मना है। सुप्रीम कोर्ट के साउंड मानकों का पालन करें। आयोजक 24 घंटे दो शिफ्टों में वॉलंटियर्स तैनात करें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।” बिजली विभाग से लटकते तारों को ठीक करने और पेड़ों की टहनियां काटने का अनुरोध किया गया, ताकि विसर्जन में बाधा न हो।

बैठक में डोमिनगढ़ चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह, जाफरा बाजार चौकी इंचार्ज राजेश पांडेय, उपनिरीक्षक रोहित साहू, विवेक राज सिंह, पार्षद शाहिद अख्तर, सरवन पटेल, शिवेंद्र मिश्रा, अभिषेक शर्मा, समाजसेवी आदिल अमीन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यह बैठक त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Previous article25 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा: डीएम दीपक मीणा ने जताई नाराजगी
Next articleएमपी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह का निधन: गोरक्षपीठ के तीन पीठाधीश्वरों के सान्निध्य में समर्पित जीवन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here