डीएम कार्यालय के तीन कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

डीएम कार्यालय के तीन कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

गोरखपुर। बुधवार को डीएम कार्यालय में सेवानिवृत्त तीन कर्मचारियों वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी दीनदयाल यादव और प्रधान सहायक सुनील गुप्ता को जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में भावपूर्ण विदाई दी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में एडीएम वित्त, एडीएम सिटी, मुख्य राजस्व अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट और कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने गीता, छाता, शॉल, मीठा, सूटकेस और घड़ी भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।

सुधीर श्रीवास्तव ने 38 वर्ष, दीनदयाल यादव ने 37 वर्ष और सुनील गुप्ता ने 35 वर्ष तक कलेक्ट्रेट परिवार में ईमानदारी और समर्पण से सेवा दी। इनके कार्यों की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। डीएम दीपक मीणा ने उनके कार्यव्यवहार की सराहना करते हुए कहा, “सेवानिवृत्ति जीवन की नई पारी की शुरुआत है। आप स्वस्थ रहें और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हों।” कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल की स्मृतियां साझा कीं, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मंत्री विश्वेश्वर शुक्ला, सुग्रीव कुमार, विनय सिंह सहित गिरीश सिंह, रितेश शर्मा, ओमप्रकाश, पंकज श्रीवास्तव, अमितेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार, अतुल कुमार, अमितेश यादव, विनोद कुमार, विवेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। सभी ने तीनों कर्मचारियों के स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous articleसड़क-सेतु निर्माण में तेजी, डीएम दीपक मीणा ने दिए तत्काल पूर्ण करने के निर्देश।
Next articleयोगी सरकार की लापरवाह एसपी पर सख्ती, आजमगढ़-कुशीनगर-देवरिया के कप्तान मुख्यालय भेजे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here