गोरखपुर में अवैध शराब पर कड़ा प्रहार, 20 लीटर शराब जब्त, 420 किलो लहन नष्ट

गोरखपुर में अवैध शराब पर कड़ा प्रहार, 20 लीटर शराब जब्त, 420 किलो लहन नष्ट

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत गोरखपुर जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। अलग-अलग क्षेत्रों में गठित टीमें अवैध शराब के गढ़ पर धावा बोलते हुए बड़े पैमाने पर शराब और लहन को नष्ट करने में सफल रहीं।

थाना एम्स क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 विपिन राय और क्षेत्र-4 अर्पित शुक्ला ने संयुक्त रूप से दबिश दी। इस कार्रवाई में 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई और 300 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत एक अभियोग दर्ज किया गया।

वहीं, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 शत्रुघ्न की टीम ने ग्राम सोनइचा, सकरी और मझगांवा में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। यहां से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई और 120 किलो लहन नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में भी आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत हुआ।

कुल मिलाकर, इस संयुक्त अभियान में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई और 420 किलो लहन नष्ट किया गया। आबकारी विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि समाज में नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Previous article99% आपराधिक कानून खत्म, यूपी बनेगा सुगम व्यापार का गढ़
Next articleहाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, सभी सवार गंभीर रूप से घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here