नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने आउटसोर्स कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश  

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने आउटसोर्स कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश  

आम जनता के प्रति ईमानदारी और सौहार्दपूर्ण व्यवहार पर जोर 

3202 आउटसोर्स कर्मचारियों की समीक्षा, डाटा चेक और आधार वेरीफिकेशन का आदेश

कार्य में सुधार न करने वालों को नौकरी से हटाने की चेतावनी

गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम में कार्यरत 3202 आउटसोर्स कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान सभी विभागाध्यक्ष और जोनल अधिकारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के डाटा की जांच और आधार वेरीफिकेशन का निर्देश दिया, साथ ही उनके नाम, कार्य, और नगर निगम में कार्यरत अवधि की जानकारी ली। 

नगर आयुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों, जोनल अधिकारियों और अवर अभियंताओं को अपने अधीन कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की मासिक प्रगति की समीक्षा करने और बैठक आयोजित करने का आदेश दिया। इन कर्मचारियों में 41 कंप्यूटर ऑपरेटर, बेलदार, माली, पंप ऑपरेटर, सहायक बिल वितरण कर्मचारी और चपरासी शामिल हैं। 

गौरव सिंह सोगरवाल ने कर्मचारियों को आम जनता के प्रति ईमानदार, सौहार्दपूर्ण और विनम्र व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन करने और नगर निगम के प्रति वफादारी व ईमानदारी बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कर्मचारी अपने कार्यों में सुधार नहीं करेंगे, उन्हें अंतिम मौका दिया जाएगा, इसके बाद नौकरी से हटा दिया जाएगा। 

कर्मचारियों को अपने जोन के जोनल अधिकारी को नियमित रूप से कार्य की प्रगति रिपोर्ट सौंपने और सभी विभागाध्यक्षों को मासिक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने जोर देकर कहा कि कर्मचारी अपने कार्यों से न केवल नगर निगम की सेवा करें, बल्कि अपनी पहचान भी बनाएं। यह बैठक नगर निगम की कार्यप्रणाली को और पारदर्शी व जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ।

Previous articleगीडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत चार कुख्यात अपराधियों पर कसा शिकंजा
Next articleविशेष किशोर पुलिस इकाई और AHT थाने की मासिक समीक्षा बैठक, बाल संरक्षण पर जोर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here