मनौरी ओवर ब्रिज पर भीषण सड़क हादसे में अध्यापक जितेंद्र यादव की दर्दनाक मौत।

मनौरी ओवर ब्रिज पर भीषण सड़क हादसे में अध्यापक जितेंद्र यादव की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो अन्य घायल,जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी ओवर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत के नोनहा गांव निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र यादव, पुत्र स्व. निरहू यादव, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जितेंद्र बेलहरा स्थित इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर तैनात थे और सुबह विद्यालय जाते समय यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जितेंद्र की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही वाल्टरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 

यह घटना स्थानीय समुदाय के लिए गहरा सदमा है, क्योंकि जितेंद्र यादव एक सम्मानित अध्यापक थे।

Previous articleपुलिस मुठभेड़ में मऊ का शातिर बदमाश नूर आलम घायल
Next articleसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर रोक, नसबंदी-टीकाकरण अनिवार्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here