ट्रांसजेण्डरों के अधिकारों और कल्याण के लिए डीएम ने की बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों के अधिकारों, हितों की रक्षा और कल्याणकारी योजनाओं पर बैठक संपन्न हुई। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को जनपद के ट्रांसजेण्डरों का सत्यापन कर मतदाता कार्ड बनवाने, थानों में ट्रांसजेण्डर सुरक्षा सेल स्थापित करने और समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव को टीजी कार्ड के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने एसीएमओ डॉ. अजय कुमार चौधरी को टीजी कार्ड धारक ट्रांसजेण्डरों के आयुष्मान कार्ड बनाने और ट्रांसजेण्डर वार्ड स्थापित करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने को कहा। बैठक में ट्रांसजेण्डर समुदाय ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, मनोज प्रकाश, उमाकांत तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, एसीएमओ डॉ. अजय कुमार चौधरी, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, डीपीओ राजेश कुमार और इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी के सीईओ अजय कुमार पाण्डेय सहित ट्रांसजेण्डर समुदाय के लोग मौजूद रहे।















