अपहरण के मामले में दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी

अपहरण के मामले में दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश/ गोरखपुर

युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है

खोराबार इलाके के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती को गांव के ही एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। युवती के भाई ने खोराबार थाने पर युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक गांव की 19 वर्षीय युवती को गांव का एक युवक 21 जून की दोपहर में घर के बगल से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के परिजनो ने आसपास खोजबीन की तो पता चला कि गांव का ही एक युवक अपने साथ भगा ले गया है। युवती अपने साथ घर में रखा 20 हजार नगद, कपड़ा एवं कुछ जेवरात भी लेकर गई है।

अधिकारियों को सुनिए

इंस्पेक्टर खोराबार जयंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleविवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Next articleकोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव, कुछ माह पूर्व हुई थी वृद्ध की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here