विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश/गोरखपुर

पीपीगंज क्षेत्र के राजबारी गांव की विवाहिता को मारने-पीटने के मामले में पीपीगंज पुलिस ने तीन ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

क्या है पूरा मामला

पीपीगंज क्षेत्र के राजाबारी की रहने वाली निधि द्विवेदी ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी है कि उनके पति गौरव कुमार बाहर रहते हैं और सास-ससुर और अन्य ससुराल पक्ष के लोग आए दिन मुझे मारते-पीटते हैं। जब वे विरोध करती हैं तो उनको घर से भगा देते हैं। बताया कि इससे उनके गर्भ में पल रहे छह माह के बच्चे पर भी बुरा असर पड़ रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि यह लोग दो बार मुझे जान से मारने की धमकी दिए हैं।

मामले में पीड़ित महिला निधि द्विवेदी की तहरीर पर ससुर विश्वंभर द्विवेदी, सांस सुभद्रा द्विवेदी, देवर राजन द्विवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleकिशोरी अपहरण के मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Next articleअपहरण के मामले में दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here