डॉक्टर डे पर इनरव्हील क्लब ने नारी स्वास्थ्य पर गोष्ठी आयोजित

गोरखपुर: बुधवार डॉक्टर डे के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर ने स्टार हॉस्पिटल में “नारी स्वास्थ्य” और समाज कल्याण अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान गर्भावस्था और उससे संबंधित व्यायाम के फायदों पर प्रकाश डाला गया। डा. सुरहिता करीम ने सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग के लिए PAP SMEAR (पानी की जांच) की आवश्यकता पर विस्तार से बताया, जो बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की शुरुआती पहचान में सहायक है। क्लब ने 20 मरीजों का निःशुल्क PAP SMEAR जांच भी स्टार हॉस्पिटल में कराया।
इस अवसर पर गर्भावस्था के व्यायाम की कक्षा (ANTENATAL CLASS) की शुरुआत भी की गई, जिसके बारे में फिजियोथेरेपिस्ट डा. खुशबू सिंह ने जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में इनरव्हील क्लब की पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन उषा दास ने महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सरोज अग्रवाल, एडिटर परमप्रीत कौर, आईएसओ आभा भगत, साधना अग्रवाल, संतोष बंका, शालिनी वलानी, मंजू गुप्ता और रिया त्रिपाठी मौजूद रहीं।
स्टार हॉस्पिटल की टीम में डा. विजाहत करीम, श्रीमती अंजला करीम, स्वप्निल श्रीवास्तव, मनोज कुमार, मोहम्मद कलीम, अर्शी और आयेशा ने सहयोग किया। यह आयोजन महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।















