सपा सांसद डिंपल यादव गोरखपुर पहुंची, शोक जताया और बीजेपी पर साधा निशाना.

सपा सांसद डिंपल यादव गोरखपुर पहुंची, शोक जताया और बीजेपी पर साधा निशाना.

 

गोरखपुर:  समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव गोरखपुर पहुंचीं और पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त किया। वे गौरव प्रकाश की माता व महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष मीना यादव, साथ ही सपा नेता आशुतोष गुप्ता के पिता व पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता के निधन पर उनके घर गईं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने मीडिया से बात की।

डिंपल यादव ने बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने देश में महिलाओं, युवाओं समेत सभी को निराश किया है। जो वादे किए गए, उन्हें पूरा न करके लोगों का भरोसा तोड़ा है।” उन्होंने बीजेपी और उसके कार्यकर्ताओं पर विरोधी दलों के नेताओं के साथ असंसदीय आचरण करने का आरोप लगाया, जिसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने गोरखपुर में हाल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सपा का प्रतिनिधिमंडल, जिसमें नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव शामिल थे, व्यापारियों से मिलने जा रहा था, लेकिन उनके साथ हुई घटना संविधान के खिलाफ है।

डिंपल ने जोर देकर कहा कि विरोधी दलों के नेताओं को भी पीड़ितों का हाल जानने का हक है। उन्होंने सपा की नीति को रेखांकित करते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी सभी का सम्मान करती है और सबको साथ लेकर चलती है।” इसके बाद वे सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम के आवास पर परिजनों से मिलीं और एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं।

इस दौरान बृजेश कुमार गौतम, शब्बीर कुरैशी, रामनाथ यादव, अवधेश यादव, रजनीश यादव, विजय बहादुर यादव, जफर अमीन डक्कु, मिर्जा कदीर बेग, सुनील सिंह, रवि यादव, मृत्युंजय यादव बिट्टू, आशुतोष गुप्ता, मैना भाई, अरविंद शुक्ला, गौरव प्रकाश, संतोष यादव, सच्चिदानंद यादव, राहुल यादव, एहतेशाम खान, जितेंद्र श्रीवास्तव, संतोष गौड़, अशोक चौहान, अनुप यादव, आजम लारी, अमित शाही, फिरदौस आलम, राम आशीष यादव, गोली यादव, राजन शाही और इमरान खान समेत कई नेता मौजूद रहे।

Previous articleडॉक्टर डे पर इनरव्हील क्लब ने नारी स्वास्थ्य पर गोष्ठी आयोजित
Next articleगोरखपुर में दो अपर आयुक्तों की सेवानिवृत्ति पर भावनात्मक विदाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here