मोहर्रम और कावड़ यात्रा के लिए बैठक आयोजित.

मोहर्रम और कावड़ यात्रा के लिए बैठक आयोजित.

 

गोरखपुर: , मंडलायुक्त सभागार में आगामी मोहर्रम त्योहार और 11 जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक एस चनप्पा, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा अनुराग सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, एसडीएम सदर रोहित कुमार मौर्या, एसडीएम बांसगांव प्रदीप कुमार, एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह, एसडीएम खजनी दीपक गुप्ता, एसडीएम चौरी चौरा कुंवर सचिन सिंह, एसडीएम गोला अमित जायसवाल, एसडीएम कैंपियरगंज सिद्धार्थ पाठक, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह, सीओ कोतवाली ओंकार तिवारी, सीओ कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी, सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह, सीओ गोला मनोज पांडे, सीओ बांसगांव द्रवेश कुमार, सीओ खजनी उदय प्रताप सिंह, सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह, सीओ ऑफिस दीपांशी सिंह राठौर, सीओ एलआईयू अशोक कुमार समेत थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों ने भाग लिया।

 

बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई, ताकि दोनों आयोजनों को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराया जा सके।

Previous articleफतेहपुर में इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी की बड़ी बैठक
Next articleडॉक्टर डे पर इनरव्हील क्लब ने नारी स्वास्थ्य पर गोष्ठी आयोजित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here