एसपी संदीप कुमार मीना ने थाना बखिरा क्षेत्र में पैदल गश्त कर बढ़ाया सुरक्षा का अहसा।
संतकबीरनगर: मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना बखिरा क्षेत्र में पैदल गश्त की। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के साथ और आवश्यक पुलिस बल के सहयोग से उन्होंने लेडुआ महुआ, कस्बा बखिरा, और सहजनवा तिराहा जैसे विभिन्न स्थानों का दौरा किया।पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। यह कदम अपराध नियंत्रण और जनता के बीच पुलिस के विश्वास को बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है।कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ दुर्गेश पांडेय, और अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह गश्त जनता को सुरक्षा का आश्वासन देने और अपराध पर नजर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।















