मोहर्रम जुलूस की तैयारी: इमामचौक मुतवल्ली कमेटी ने जिला प्रशासन संग की बैठक, शांति पर जोर।

मोहर्रम जुलूस की तैयारी: इमामचौक मुतवल्ली कमेटी ने जिला प्रशासन संग की बैठक, शांति पर जोर।

 

गोरखपुर: इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने मोहर्रम जुलूस की तैयारियों को लेकर आइडियल मैरिज हाउस, उचवा में जिला प्रशासन और मुतवलियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में क्षेत्राधिकारी (सीओ) कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी मुख्य अतिथि रहे, जबकि आईएएस-पीसीएस काउंसलर खैरुल बशर, पूर्व पार्षद अशरफ अली, हाजी कलीम फरजंद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्ला ने बैठक की अध्यक्षता की और नावेद आलम ने संचालन किया। 

बैठक में कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह, राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा, तिवारीपुर थाना प्रभारी गौरव वर्मा सहित जिले के सैकड़ों मुतवली और अखाड़े के उस्ताद मौजूद रहे। मुख्य चर्चा जुलूस के दौरान सड़कों पर लटकते बिजली के तार, पेड़ की टहनियां, गड्ढों और साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही। मुतवलियों ने रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक परेशानी और जुलूस में सहयोग के लिए जिला प्रशासन से अपील की। 

सीओ ओंकार दत्त तिवारी ने अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर किसी भी पोस्ट को लाइक या शेयर न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा, “शरारती तत्व शहर के अमन को भंग करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन पुलिस की उन पर पैनी नजर है। कड़ी कार्रवाई होगी।” उन्होंने मुतवलियों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। 

खैरुल बशर ने कहा, “हुसैनी लोग अमन और भाईचारे का संदेश देते हैं। हम शांतिपूर्वक जुलूस निकालेंगे और प्रशासन का सहयोग करेंगे। गोरखपुर सदियों से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है, जहां हिंदू-मुस्लिम मिलकर त्योहार मनाते हैं।” 

कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्ला ने आश्वस्त किया कि जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर मुतवली 10-10 वॉलंटियर्स तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि जिले में 1848 इमामचौकों में से 1803 का सत्यापन हो चुका है। कमेटी प्रशासन के साथ कदम मिलाकर जुलूस को सफल बनाएगी। 

बैठक में हाजी कलीम फरजंद, शकील अहमद अंसारी, मिसबाहुद्दीन, जावेद खान, पार्षद उज्जैर अहमद, नबीउल्लाह अंसारी, मंसूर आलम, सादिक चौधरी, सनोवर खान, इरफान घोषी, सैफुर रहमान, रिजवान कादरी, वासिक खान, बरकत अली, हाफिज इदरीस, शहाब अंसारी, रजी अहमद, मोमिन अली सिद्दीकी, अजीम पप्पू, शहादत अली, फैसल अंसारी, मकसूद, नूर मोहम्मद, आजम घोषी, फखरे आलम, बदरे आलम, शाहिद घोषी, मामून बख्श, एजाज रिजवी, मिराज अंसारी, सादुल्लाह, आफताब गाजी, इरशाद अहमद ट्विंकल, तौफीक, शाहनवाज, मकसूद एडवोकेट सहित सैकड़ों मुतवली और अखाड़े के उस्ताद शामिल रहे। 

Previous articleमुहर्रम की तैयारी में गीडा पुलिस सतर्क: ताजियादारों का सत्यापन और कर्बला मार्गों की जांच के आदेश
Next articleमोहर्रम व कांवड़ यात्रा की तैयारी: संतकबीरनगर पुलिस ने मगहर में की पैदल गश्त, जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here