गंगा दशहरा पर आयोजित हुआ शीतल शरबत प्याऊ

गंगा दशहरा पर आयोजित हुआ शीतल शरबत प्याऊ

 

संतकबीरनगर।।

धनघटा थाना क्षेत्र के लोहरैया चौराहे पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा हजारों श्रद्धालुओं को इस भीषण गर्मी में शरबत का रसपान कराया गया। मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष छेदीलाल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा की मानव उत्थान सेवा समिति का उद्देश्य मानव मात्र की सेवा करना समय-समय पर लोगों को जलपान कराना जरूरत मंद दुखियों की मदद करना इस तरह के सामाजिक कार्य मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सदैव किए जाते हैं । आज लोहरैया चौराहे पर गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर हंस शीतल शरबत प्याऊ का आयोजन यहां की कार्यसमिति द्वारा किया गया है श्रद्धालुओं की अपरंपार श्रद्धा को देखते हुए लगभग हजारों लोगों को शरबत पिलाया गया यहां की जनता शरबत पान कर अपने आपको अभिभूत महसूस कर रही है मानव मात्र की सेवा करना हमारा परम उद्देश्य है ऐसे सराहनीय व मानव उत्थान के लिए हम हमेशा कार्य करते रहेंगे इस अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति के लोहरैया इकाई के अध्यक्ष छेदीलाल गुप्ता उपाध्यक्ष परमात्मा तिवारी मंत्री राजेश चौरसिया शिव कुमार राय डॉ कमलेश पांडे सुभाष यादव हरेंद्र राम सहाय शर्मा सौरव शुक्ला गौरव शुक्ला सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Previous articleविश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने शुरू किया प्लास्टिक मुक्त रायबरेली अभियान।
Next articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लिया गुरु का आशीर्वाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here