शादी में जाति विशेष गाना न बजाने पर डीजे संचालक की पिटाई, मशीन तोड़ी।

शादी में जाति विशेष गाना न बजाने पर डीजे संचालक की पिटाई, मशीन तोड़ी।

 गोरखपुर

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के भीटी तिवारी गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे संचालक बलराम यादव के साथ मारपीट और डीजे उपकरण तोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहजनवा थाना क्षेत्र के ठर्रापार निवासी बलराम यादव रविवार को भीटी तिवारी गांव में शादी समारोह में डीजे संचालित कर रहे थे। अगुवानी के बाद जब सभी लोग खाना खा रहे थे, तभी गांव के चार युवकों ने उनसे जाति विशेष का गाना बजाने की मांग की। बलराम द्वारा मना करने पर युवकों ने उन्हें दौड़ाकर पीटा, जिससे वह घायल हो गए। 

आरोपियों ने यहीं नहीं रुके, उन्होंने डीजे मशीन, लाइट और बलराम की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इस घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बलराम की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और शादी जैसे पवित्र आयोजन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली मानी जा रही है।

Previous articleरायबरेली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।
Next articleकैंपियरगंज में अहिल्याबाई होलकर जयंती पर भव्य महिला सशक्तिकरण सम्मेलन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here