सीएम योगी ने श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर की पूजा-अर्चना।

 सीएम योगी ने श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर की पूजा-अर्चना।

 

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के निकट स्थित मनोकामना सिद्ध श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में मंगलवार को मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। उन्होंने मंदिर में स्थापित देव विग्रहों का विधिवत दर्शन-पूजन किया और ब्रह्मलीन महंत प्रेमदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

वर्ष 2001 में तत्कालीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ के मार्गदर्शन में इस मंदिर का जीर्णोद्धार कर इसे भव्य रूप प्रदान किया गया था। समारोह में काशी से पधारे जगद्गुरु स्वामी संतोष दास (सतुआ बाबा), मंदिर के वर्तमान महंत रामदास, व्यवस्थापक अजय सिंह, अयोध्या के जानकी घाट मंदिर से पधारे राम बालक दास, कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास, बलराम दास, हरिशंकर दास सहित अनेक साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Previous articleकोतवाली क्षेत्र के कांटे- मुंडेरवा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही गांव के हैं सभी पीड़ित  
Next articleनवागत एसडीएम ने की चौमुखी विकास परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here