डीएम की अध्यक्षता में पर्यावरण और वृक्षारोपण पर महत्वपूर्ण बैठक।।

डीएम की अध्यक्षता में पर्यावरण और वृक्षारोपण पर महत्वपूर्ण बैठक।।

 

संतकबीरनगर, मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति और जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा में डीएम ने वृक्षारोपण जन अभियान-2025 के लिए आवंटित लक्ष्य के अनुसार कार्ययोजना जमा न करने वाले विभागों को एक सप्ताह के भीतर प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने अन्य विभागों से वृक्षारोपण की स्थलीय सत्यापन रिपोर्ट तत्काल जमा करने को कहा। डीएम ने इमारती लकड़ी के साथ-साथ फलदार और हरिशंकरी पौधों (पीपल, पाकड़, बरगद) के रोपण पर जोर दिया। 

जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश (17.01.2023) के तहत जिला प्रबंधन योजना की प्रगति के लिए जानकारी जमा करने के निर्देश दिए गए थे। डीएम ने शेष विभागों को एक सप्ताह में जानकारी जमा करने का आदेश दिया। वाहनों से होने वाले उत्सर्जन नियंत्रण की समीक्षा हुई, और बखिरा झील में गिरने वाले तीन नालों की टैपिंग के लिए नगर पंचायत बाघनगर को तत्काल कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया।

 

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 के तहत एमआरएफ सेंटर निर्माण, नगरीय ठोस अपशिष्ट के संग्रहण, परिवहन, कम्पोस्टिंग, आरडीएफ और लिगेसी वेस्ट की स्थिति पर चर्चा हुई। जिला गंगा समिति की समीक्षा में नालों के चिह्नीकरण और सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों की स्थापना की प्रगति जांची गई। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम आर्द्रभूमि समिति गठन के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के जीडीपीएमएस पोर्टल पर 10 थीम और इंडीकेटर्स को समयबद्ध अपडेट करने पर जोर दिया गया।

Previous articleउत्कृष्ट सीबीएसई परिणामों के बाद 11वीं में प्रवेश की भीड़, मुफ्त टैबलेट वितरण।
Next articleडीआईजी बस्ती की साइबर थाना प्रभारियों संग गोष्ठी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here