सीएम योगी: बेटी की शादी की चिंता न करें, कन्यादान के लिए हम साथ हैं।।
गोरखपुर, मंगलवार को : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1200 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मंच से 11 जोड़ों को अपने हाथों से शगुन किट भेंट की और विवाह मंडप पर फूल बरसाकर नवदंपतियों का उत्साहवर्धन किया।
सीएम ने कहा, “बेटी के बालिग होने पर विवाह की चिंता न करें। कन्या सुमंगला योजना के तहत जन्म से स्नातक तक 25,000 रुपये और विवाह के लिए सामूहिक विवाह योजना में सहायता दी जाएगी। हम कन्यादान के लिए हमेशा साथ हैं।” उन्होंने लखनऊ का कार्यक्रम छोड़कर गोरखपुर में उपस्थिति दर्ज कराई, जो उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
योगी ने बताया कि यह योजना बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ प्रभावी कदम है। पहले की सरकारें 20,000 रुपये की सीमित सहायता देती थीं, जो भेदभाव के साथ वितरित होती थी। 2017 में भाजपा सरकार ने इसे 35,000 रुपये से शुरू किया, फिर 51,000 और अब अप्रैल 2025 से 1,00,000 रुपये कर दिया गया। इसमें 60,000 रुपये कन्या के खाते में और 40,000 रुपये गृहस्थी के सामान के लिए दिए जाते हैं।
स्थानीय निवासी ने कहा की, जिनकी बेटी का विवाह इस योजना में हुआ, एक ने यह भी कहा, “यह योजना हम जैसे गरीब परिवारों के लिए वरदान है। सीएम का आशीर्वाद और सहायता हमें गर्व महसूस कराती है।” सीएम ने जोर दिया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने कहा, “गाँव की बेटी सबकी बेटी है। हमारी सरकार जाति, क्षेत्र या भाषा के भेदभाव के बिना सभी की मदद करती है।”
पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए आवास, शौचालय, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड और राशन जैसी योजनाओं ने 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। सामूहिक विवाह योजना अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का एक मजबूत प्रयास है।















