सहजनवां में पावरग्रिड का स्वच्छता अभियान: नुक्कड़ नाटक और मेगा प्लॉगिंग से जागरूकता।
सहजनवां, गोरखपुर,
पावरग्रिड गोरखपुर ने सहजनवां नगर पंचायत में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एक प्रभावी जागरूकता अभियान चलाया। सहजनवां रेलवे स्टेशन पर आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभियान ग्रुप गोरखपुर ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती संजू सिंह ने नागरिकों से अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता है, जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।”
अभियान के तहत आवासीय क्षेत्रों में “मेगा प्लॉगिंग” का आयोजन किया गया, जिसमें प्लास्टिक कचरे का निस्तारण कर स्वच्छता को बढ़ावा दिया गया। नुक्कड़ नाटक और प्लॉगिंग के जरिए लोगों को स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता की सराहना की।
इस अवसर पर पावरग्रिड के महाप्रबंधक डी.पी. सिंह, उपमहाप्रबंधक गौतम श्रीवास्तव, हरीशचंद गुप्ता, दीपांकर निषाद, राजू सिंह, विमल यादव, विकास गुप्ता, अनुज गुप्ता, शिवम, आयुष, सतेंद्र सिंह, मनोज पांडे, लक्ष्मी निधि उपाध्याय, नसीबुद्दीन खान, सोनू कुमार सहित पावरग्रिड के कर्मचारी और संविदा कर्मी मौजूद रहे। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।















