महंगे शौक ने बनाया चोर, 40 लाख के सोने संग धरे गए।
गोरखपुर: महंगे शौक पालने की चाहत ने दो युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। राजघाट पुलिस ने 40 लाख रुपये का सोना और तीन मोबाइल के साथ दो अभियुक्तों, 19 वर्षीय कृष्ण कुमार वर्मा और 20 वर्षीय दिनेश गौंड को गिरफ्तार किया।
लाल बाबू किशन कुमार ज्वेलर्स से 45 लाख का सोना चुराकर फरार होने की शिकायत पर पुलिस ने क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम और राजघाट थाने की संयुक्त कार्रवाई से दोनों को धर दबोचा। एसपी सिटी अभिनव त्यागी और क्षेत्राधिकारी ओंकार दत्त तिवारी ने पुलिस लाइन में खुलासा किया।
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा, स्वाट टीम प्रभारी मनीष कुमार यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी सूरज कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।















