मुख्य सचिव ने की विकास योजनाओं की समीक्षा।

मुख्य सचिव ने की विकास योजनाओं की समीक्षा।

 

गोरखपुर, शुक्रवार: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह, डीआईओएस अमरकांत सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र सिंह के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। 

बैठक में ग्राम्य विकास, जीरो पॉवर्टी, बेसिक शिक्षा, सीएम कम्पोजिट स्कूल, पशुपालन, ग्रीष्म ऋतु में निराश्रित गोवंश के लिए चारा-पानी की व्यवस्था, UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा, UPPSC समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की तैयारियों के साथ-साथ उपायुक्त उद्योग और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Previous articleपहलगाम आतंकी हमले पर बस्ती में शोक: ऐश्प्रा जेम्स ने दी श्रद्धांजलि।
Next articleप्रेमी युगल की दर्दनाक आत्महत्या: सल्फास खाकर तड़पते रहे घंटों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here