बस्ती। द्वारपूजा देखकर घर लौट रही एक गांव की 10 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कक्षा तीन में पढ़ने वाली बालिका दरिंदों के चंगुल से छूटकर रोती-बिलखती घर आ रही थी। रास्ते में मिली मां से आपबीती बताई। उसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपी नाबालिग हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में बरात आई थी। गांव के लोग द्वारपूजा में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे द्वारपूजा के बाद गांव की 10 वर्षीय बालिका अकेले घर लौट रही थी। बच्ची की मां का आरोप है कि रास्ते में तीन नाबालिग लड़कों ने उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
उधर, देर होने की वजह से बच्ची की मां उसे तलाश रही थी। रोती-बिलखती बालिका घर आ रही थी, तभी रास्ते में उसकी मां मिल गई। बच्ची ने मां को घटना बताई। इसके बाद घर वालों ने पुलिस से शिकायत की।
एसपी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के ही तीन नाबालिगों पर सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है















