चाऊमीन का पैसा मांगने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला, पुलिस टीम ने चाकू सहित तीनों अभियुक्तों को दबोचा।

चाऊमीन का पैसा मांगने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला, पुलिस टीम ने चाकू सहित तीनों अभियुक्तों को दबोचा।

गोरखपुर 

फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले एक शख्स ने चाऊमीन का पैसा मांगने पर अपनी जान जोखिम में डाल दी। दुकान पर आए तीन लोगों ने चाऊमीन खाने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया। जब दुकानदार ने पैसे की मांग की, तो अभियुक्तों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से उसके सीने पर चाकू से कई वार किए। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। 

एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक उत्तरी और सहायक पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना गीडा की टीम ने अभियुक्तों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। चौकी प्रभारी पिपरौली कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में , सर्वेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र जोशी, राजेश सिंह, सुमंत यादव और कांस्टेबल पंकज कन्नौजिया की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 6 अप्रैल 2025 को दोपहर 1:50 बजे एक व्यस्त मार्ग से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ। अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। 

Previous articleस्क्रीन की लत: किशोरियों में डिप्रेशन, लड़कों में आक्रामकता का खतरा
Next articleएसएसपी का सख्त एक्शन, लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, विभागीय जांच के आदेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here