इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल: महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा का संकल्प, सही इलाज और जागरूकता से बनाएं जीवन सुरक्षित।

संतकबीरनगर
संतकबीरनगर के टेम रहमत स्थित इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 250 महिलाओं ने महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी सिंह से परामर्श लिया। डॉ. शिवांगी ने महिलाओं को महावारी के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने जोर देकर कहा, “रोग को कभी न छिपाएं, क्योंकि छुपाने से यह बड़ा और घातक बन सकता है। डॉक्टर से खुलकर अपनी समस्या साझा करें, ताकि सही इलाज संभव हो।” 
वहीं, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशात सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों में उल्टी-दस्त और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। “बच्चों को पानी की कमी न होने दें, ओआरएस का घोल दें और बिना जरूरत सफर से बचें,” उन्होंने सलाह दी। डॉ. ईशात ने अभिभावकों से अपील की कि मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टरी सलाह के दवाएं न लें, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। आज 50 से अधिक बच्चे उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर आए, जिनका बेहतर इलाज और सुझाव दिया गया।
हॉस्पिटल में सरिता, बिंदु यादव, निशा सिंह, मेहरुन्निसा, अजीमा खातून, मुरारी मौर्य, दुर्गेश, मंसूर अहमद, पुनीत पाठक और बच्चों में इशांत शर्मा, मुकेश, अंबा, रिहाना, शादाब, अनवरी बेगम आदि का इलाज हुआ। इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल लगातार बीमारियों की रोकथाम और जागरूकता के लिए प्रतिबद्ध है।















