ईद की खुशियों में एकता का रंग: मानवेंद्र शाही बंटू ने बांटी प्यार और भाईचारे की मिठास।

ईद की खुशियों में एकता का रंग: मानवेंद्र शाही बंटू ने बांटी प्यार और भाईचारे की मिठास।

गोरखपुर।।

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नेवास गांव में ईद का त्योहार खुशियों और एकता के रंग में डूबा नजर आया। पूरे देश में जहां ईद की रौनक छाई हुई थी, वहीं नेवास गांव में इस पर्व को एकता और अखंडता के मजबूत धागे से पिरोया गया। यहां हर वर्ग के लोग एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस खुशी में शरीक हुए। गले मिलकर, प्यार बांटकर और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए लोगों ने इस त्योहार को यादगार बनाया।

मानवेंद्र शाही उर्फ बंटू ने इस मौके पर कहा, “हमारे गांव में हर परंपरा को पूरे जोश और शिद्दत के साथ निभाया जाता है। चाहे कोई किसी भी वर्ग से हो, यहां हर त्योहार को एकता के साथ मनाया जाता है। ईद शांति और प्रेम का प्रतीक है, और हम इसे उसी भावना के साथ जीते हैं।” उनकी बातों से साफ झलकता है कि नेवास गांव में सांस्कृतिक और सामाजिक एकता की मिसाल कायम है।

वहीं, कमालुद्दीन ने बताया कि ईद का पर्व उनके समुदाय में बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। “हमारे गांव में यह त्योहार एक मिसाल बनकर उभरता है, जहां सभी लोग एक-दूसरे के साथ गले मिलकर प्यार और सम्मान जाहिर करते हैं।” इस मौके पर कमालुद्दीन, अख्तर, निजामुद्दीन, मेहंदी हसन, मंसूर, ताज मोहम्मद, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद आजाद, नौशाद डॉक्टर, मोहम्मद आफताब जैसे कई लोग शामिल हुए और इस खुशी को दोगुना किया। यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे की अनूठी तस्वीर भी पेश की। नेवास गांव की यह पहल हर किसी के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई।

Previous articleईद-उल-फितर की तैयारियों में रायबरेली प्रशासन सजग: शांति और व्यवस्था की व्यापक सराहना।
Next articleसहजनवां में सनसनीखेज खोज: नहर किनारे मिला महिला का अर्धनग्न शव , पुलिस जांच में जुटी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here