लखनऊ: सीएम योगी का बड़ा कदम! आगामी त्योहारों से पहले कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक, पुलिस और प्रशासन तैयार।
लखनऊ में आज एक अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 7 बजे अपने आवास 5 कालिदास मार्ग पर प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। आगामी त्योहारों को देखते हुए यह बैठक बेहद खास मानी जा रही है। इसमें प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, डीजीपी प्रशांत कुमार और एडीजी एलओ अमिताभ यश मौजूद रहेंगे। प्रदेश भर के 75 जिलों के पुलिस कप्तान, पुलिस कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी और जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए यह समीक्षा अहम साबित होगी।















