फिटनेस फिएस्टा 2025: बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार उत्सव

फिटनेस फिएस्टा 2025: बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार उत्सव

 

बस्ती में फर्स्टक्राय इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल ने आज वार्षिक उत्सव एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी “फिटनेस फिएस्टा 2025” का भव्य आयोजन किया। इस मौके पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शैक्षणिक विकास का शानदार प्रदर्शन किया।  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजत सेन (संयुक्त आयुक्त, आयकर विभाग) रहे, जबकि प्रीतपाल सिंह (एडीएम), शत्रुघ्न पाठक (एसडीएम सदर), और कीर्ति प्रकाश भारती (सीआरओ) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। चेयरमैन नंदलाल अग्रवाल और ट्रस्टी आशा अग्रवाल ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम में शिरकत की।  

दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ शुरू हुए इस उत्सव में नर्सरी के बच्चों ने “गणेश वंदना” से भक्तिमय माहौल बनाया। टॉडलर्स का “बॉडी पार्ट्स डांस” और नर्सरी का “जर्म्स गो अवे” नृत्य स्वास्थ्य व स्वच्छता का संदेश लेकर आया। पीपी1 के नन्हें कलाकारों ने “हेल्दी टीथ” नाटक से दांतों की देखभाल का पाठ पढ़ाया, तो पीपी2 के छात्रों ने “स्पोर्ट्स स्टार शोकेस” में खिलाड़ियों की भूमिका निभाकर रैंप वॉक से सबको प्रभावित किया। जुम्बा डांस में पीपी1 और पीपी2 के बच्चों ने जोश भर दिया।  

स्कूल ने “कॉनफिडेंट स्पीकर प्रोग्राम” और “रीडर्स प्रोग्राम” की घोषणा की, जिसमें एआई तकनीक से बच्चों के उच्चारण और आत्मविश्वास को निखारा जाएगा। ग्रेजुएशन सेरेमनी में पीपी2 के बच्चों ने भावुक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने अभिभावकों की आँखें नम कर दीं।  

समापन में बच्चों को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट, सहभागिता प्रमाणपत्र और विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया। डायरेक्टर रश्मि अग्रवाल ने माता-पिता, शिक्षकों और स्टाफ का आभार जताते हुए कहा, “हमारा स्कूल एक परिवार है, जो बच्चों को मजबूत नींव देता है।” तालियों और बच्चों की खिलखिलाहट के बीच यह दिन यादगार बन गया।

Previous articleसेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल: संत कबीर नगर में विकास और जनकल्याण का उत्सव!
Next articleनेत्र कुंभ की अनुपम सेवा: शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में 21 कुंभ वासियों की मुफ्त नेत्र सर्जरी, स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here