“संतकबीरनगर में शिकायतों का त्वरित समाधान, पारदर्शिता की नई मिसाल”
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जनसुनवाई को एक नया रूप देते हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता स्थापित करने के साथ-साथ आम लोगों के बीच भरोसा बढ़ाना है। जनसुनवाई के दौरान न सिर्फ शिकायतकर्ताओं की फरियाद को ध्यान से सुना गया, बल्कि उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्काल कार्रवाई भी की गई। इस कदम से जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है।















