गांव का गौरव : युवाओं ने पुलिस भर्ती में लहराया परचम, एसपी ने दी बधाई।
संतकबीरनगर। परसा उर्फ फिदायीपुर गांव के युवाओं ने अपनी मेहनत से पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया। जनपद संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने थाना महुली क्षेत्र के इन यादव परिवार के युवाओं को आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 में उत्तीर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं। सफल युवाओं में सौरभ पुत्र स्व. भालचन्द यादव, सौरभ यादव पुत्र रंगीलाल यादव, विशाल कुमार यादव पुत्र कल्पनाथ यादव, मनोज कुमार पुत्र गोरखनाथ, विकास यादव पुत्र गिरीशचन्द यादव, अभिषेक यादव पुत्र महेन्द्रनाथ यादव, राजकुमार मौर्या पुत्र श्रीराम सुन्दर मौर्या, दीपक कुमार यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव, विपिन कुमार यादव पुत्र शम्भूनाथ यादव और अंकित यादव पुत्र जनार्दन यादव शामिल हैं। ये सभी परसा उर्फ फिदायीपुर, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर के निवासी हैं।
एसपी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक ने इन युवाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखने और चिकित्सकीय परीक्षण में सफलता के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही, युवाओं से बातचीत कर गांव में किसी भी समस्या के बारे में जानकारी ली और सहायता का भरोसा दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह, पुलिस अधीक्षक पीआरओ दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह उपलब्धि गांव के लिए गर्व का क्षण है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।















