गीडा पुलिस का अपराध पर प्रहार, क्षेत्र में सुरक्षा का दिया भरोसा।

गीडा पुलिस का अपराध पर प्रहार, क्षेत्र में सुरक्षा का दिया भरोसा।

गोरखपुर

गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चलाया जा रहा अभियान रंग ला रहा है। इसी कड़ी में गीडा पुलिस ने आज इंस्पेक्टर विजय सिंह के नेतृत्व में जीरो पॉइंट से लेकर पूरे क्षेत्र में व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों में सुरक्षा का एहसास जगाया और अपराध नियंत्रण की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को फिर साबित किया। भ्रमण में चौकी प्रभारी पिपरौली सर्वेश सिंह, कांस्टेबल अंकित दुबे, संदीप निषाद, पंकज कुमार, शिवम वर्मा सहित गीडा पुलिस की बड़ी टीम शामिल रही। यह अभियान न केवल अपराधियों के मन में खौफ पैदा कर रहा है, बल्कि आम नागरिकों को भी निश्चिंतता का संदेश दे रहा है। गीडा पुलिस की यह मुस्तैदी अपराधमुक्त क्षेत्र की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Previous articleरंगों के त्योहार में एकता का संगम  इनर व्हील क्लब ने मनाया होली मिलन उत्सव
Next articleभू-माफियाओं पर योगी जी का वार, अब टॉप लेवल से होगा हिसाब।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here