खुशबू यादव का जन्मदिन: ‘अर्धांगिनी 2’ के सेट पर धूमधाम और प्यार की बौछार!
संत कबीर नगर
भोजपुरी सिनेमा की चमकती सितारा खुशबू यादव का जन्मदिन इस बार बेहद खास और यादगार रहा। फिल्म निर्देशक दिलीप कुँवर जॉन ने उनकी आगामी फिल्म ‘अर्धांगिनी 2’ के सेट पर इस जश्न को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म के हीरो सूरज सम्राट, देवेन्द्र कुमार और हीरोइन तनुश्री के साथ मिलकर पूरी टीम ने धूमधाम से खुशबू का बर्थडे सेलिब्रेट किया। केक काटने से लेकर मस्ती और हंसी-खुशी के पलों ने सेट पर खुशहाली बिखेर दी। खुशबू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला, जिससे उनकी आंखें खुशी से चमक उठीं। उन्होंने तहेदिल से सभी का शुक्रिया अदा किया।
इस मौके पर उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और फैंस की ओर से बधाइयों का सिलसिला दिन-रात जारी रहा। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली खुशबू को फोन, व्हाट्सऐप और पोस्ट्स के जरिए शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। उनकी फैन फॉलोइंग ने इस दिन को और खास बना दिया।
बता दें कि ‘अर्धांगिनी 2’ पीआरएस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही एक पारिवारिक भोजपुरी फिल्म है, जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद में जोर-शोर से चल रही है। फिल्म की निर्माता नीलू गौतम और निर्देशक दिलीप कुँवर जॉन इसे भव्यता के साथ पेश कर रहे हैं। लेखक रामचन्द्र सिंह, डीओपी प्रमोद पांडेय और संगीतकार अनुज तिवारी की तिकड़ी इस प्रोजेक्ट को शानदार बना रही है।















