97 दिन से बिजली कर्मियों का प्रदर्शन: निजीकरण से जनता पर बोझ।

97 दिन से बिजली कर्मियों का प्रदर्शन: निजीकरण से जनता पर बोझ।

 

गोरखपुर। बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पिछले 97 दिनों से निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह कदम कर्मचारियों के साथ-साथ जनता पर भी भारी पड़ेगा। सरकार ने आगरा और नोएडा में पायलट प्रोजेक्ट के तहत टोरंटो कंपनी को 2010 से फ्रेंचाइजी दी है। संयोजक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी के आने से 2434 करोड़ का नुकसान हुआ, यूपीपीसीएल को 274 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा। यूपीपीसीएल 5.55 पैसे में बिजली खरीदकर 4.36 पैसे में कंपनी को दे रहा है, जबकि कंपनी जनता से 7.98 पैसे वसूल रही है। इससे टोरंटो को सालाना 800 करोड़ का फायदा हो रहा है, लेकिन कुल 1074 करोड़ का नुकसान हो रहा है। यह पैसा विकास में लग सकता था। निजीकरण वापस न होने पर 26 जून को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

Previous articleदुख की घड़ी में साथ: डॉ. उदय और जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गुड्डू के परिवार को दी सांत्वना।
Next articleडीएम का सख्त निर्देश: आईजीआरएस शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here