दुख की घड़ी में साथ: डॉ. उदय और जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गुड्डू के परिवार को दी सांत्वना।
संतकबीरनगर: जिले के कोनी गांव निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इंद्रशेखर सिंह उर्फ गुड्डू के आवास पर मंगलवार को समाजसेवी व सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव पहुंचे। कुछ दिन पहले गुड्डू की माताजी के निधन पर दोनों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
खलीलाबाद ब्लॉक के कोनी गांव के रहने वाले इंद्रशेखर सिंह गुड्डू के घर पहुंचकर डॉ. उदय ने कहा, “जीवन और मृत्यु ईश्वर के हाथ में है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।” इस दौरान उनकी टीम भी मौजूद रही।















