डीएम का सख्त निर्देश: आईजीआरएस शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण।

डीएम का सख्त निर्देश: आईजीआरएस शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण

 बस्ती में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए कि आईजीआरएस संदर्भों को किसी भी हाल में डिफॉल्टर श्रेणी में न आने दें, अन्यथा जिम्मेदारी तय कर विभागीय कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और उनकी मौजूदगी में श्रेणी चयन पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान पुलिस, पीडब्ल्यूडी, पंचायत, गन्ना, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, और राजस्व विभाग द्वारा श्रेणी चयन में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि इसे ठीक करें, ताकि जिले की रैंकिंग पर असर न पड़े। बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, प्रभारी सीडीओ राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Previous article97 दिन से बिजली कर्मियों का प्रदर्शन: निजीकरण से जनता पर बोझ।
Next articleजिला कारागार में बेकरी प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना को 3.90 लाख स्वीकृत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here