उत्तर प्रदेश बस्ती दर्जनों सांपों वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, जानिये क्या है वायरल वीडियो की हकीकत, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे एक साथ दर्जनभर खतरनाक सांप एक पेड़ पर चहल कदमी करते दिखाई दे रहे हैं। जो की इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है, वही जब आज हमारी टीम ने इस वायरल वीडियो के पड़ताल की तो पता चला कि यह वीडियो बस्ती जिले के अजगैवा जंगल का है। वीडियो के बारे में और जानकारी दी गई तो पता चला कि बस्ती जिले के रहने वाले सर्पमित्र घनश्याम बाबा द्वारा इन सांपों को जंगल में छोड़ा गया था सांपों को छोड़ने के दौरान यह वीडियो बनाया गया था जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जब हमने इस बारे में सर्पमित्र घनश्याम बाबा से बात की तो उन्होंने बताया कि वह लगातार सांपों के संरक्षण का काम कर रहे हैं। सांपों को पकड़ कर वह जंगलों में छोड़ देते हैं यह वीडियो भी उन्हीं के द्वारा बनाया गया था जब वह पकड़े गए सापों को जंगल में छोड़ने गए थे, बातचीत के दौरान उनके सहयोगी अजय ने बताया की वह लगातार सांपो के संरक्षण में सहयोग कर रहे हैं। पिछले कई वर्षों में उनके द्वारा हजारों सांपों को पकड़कर सुरक्षित छोड़ा गया है।















