पीएम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने जी. डी.इण्टर कालेज में किया शैक्षणिक भ्रमण।

पीएम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने जी. डी.इण्टर कालेज में किया शैक्षणिक भ्रमण।

 

कौड़ीराम। गोरखपुर 

पीएम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौड़ीराम के 50 बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण जी. डी.इण्टर कालेज डीघवा कौड़ीराम में गया।

जी डी इण्टर कालेज के मैनेजिंग डायरेक्टर ई.गौरव राय, प्रिंसिपल रानी राय ने अपनी संस्था पर पीएम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का स्वागत किया। शैक्षणिक भ्रमण पर 

स्कूल में आए हुए बच्चों ने स्कूल की लाइब्रेरी,भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान,कंप्यूटर लैब,जीव विज्ञान लैब,में जाकर अनुश्रवण किया।विद्यालय से संबंधित विभिन्न गतिविधियों,क्लबों के गठन और संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

जी डी इण्टर कालेज के मैनेजिंग डायरेक्टर ई गौरव राय, प्रिंसिपल रानी राय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के साथ साथ विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धन किया।जी डी इंटर कालेज प्रबंधन ने पीएम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय से आए हुए छात्रों को उपहार देकर व शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

शिक्षक नेता वीरेन्द्र दूबे ने विद्यालय के प्रबंधक ई गौरव राय और प्रिंसिपल रानी राय को उत्तरीय और स्मृति चिन्ह भेट किया।

उक्त अवसर पर कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र गुप्ता,शिक्षक विनीत कुमार त्रिपाठी,राजेश मिश्रा,राहुल मिश्रा,दीपिका सिंह,और कृष्णा पटवा ने प्रतिभाग किया।

Previous articleरुद्र महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Next articleगोरखपुर के चिकित्सक महाकुंभ में देंगे स्वच्छता का संदेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here