रुद्र महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रुद्र महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

बेलघाट / गोरखपुर

सीकरीगंज इलाके के सरसईकास्त हरिप्रसाद उर्फ (कुशफरा) गांव में रुद्र महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़ा व बैंड-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच सैकड़ों की संख्या में कन्याओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। मिली जानकारी के अनुसार सरसईकास्त हरिप्रसाद उर्फ (कुशफरा) गांव के ग्रामीणों के सहयोग से रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर शनिवार को हाथी-घोड़े के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सरसईकास्त हरिप्रसाद उर्फ (कुशफरा) गांव के पंचायत भवन के पास से निकलकर पटखौली होते हुए सीकरीगंज बंसवारी गांव बैजूनाथ मंदिर के सामने स्थित कुआनो नदी पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल भरने की प्रक्रिया विधान पूर्वक संपन्न होने के बाद कलश यात्रा करीब आधा दर्जन गांवों से होते हुए वापस सरसई कास्त गांव में पहुंची। जहां साधु संतों कि मंत्रोच्चारण के बाद यज्ञ प्रारंभ हुआ। पांच दिवसीय यज्ञ शनिवार से बुधवार तक आयोजित होगी। कलश यात्रा को लेकर भक्तों के जयकारे के कारण पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यज्ञ आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को पंचांग पूजन मंडप प्रवेश एंव धिवाधि जलाधिवास पूजा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

Previous articleईद, होली व महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से हुई पीस कमेटी की बैठक।
Next articleपीएम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने जी. डी.इण्टर कालेज में किया शैक्षणिक भ्रमण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here