महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर डीआईजी ने भदेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण
त्योहार को सकुशल संपन्न करने के लिए मातहतों को दिया दिशा निर्देश
बस्ती। बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक दिनेश पी ने शुक्रवार को भदेश्वर नाथ शिव मंदिर का जायजा लिया। इस दौरान व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ हा बनाए रखने के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने कहा की सुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गए 8 सीसी टीवी कैमरे का अपर्याप्त हैं। 15 सीसी कैमरो को लगवाने की और जरूरत है। मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार पर अस्थाई दुकानें न लगने पाए। विकास और प्रवेश द्वार पर स्विफ्ट वार अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए पुरुष व महिला की अलग-अलग लाइन हो। आयोजकों से वार्ता कर लें की जल चढ़ाना जब शुरू हो जाए तो बीच में कपाट को बंद न किया जाए। प्रभारी कोतवाली और पुलिस चौकी सोनूपार को निर्देशित करते हुए डीआईजी ने कहा कि फूलमाला आदि की दुकान परिवेश द्वार पर न लगने पाए। मंदिर परिसर और मेल परिसर में रेडियो निरीक्षक एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। पार्किंग के लिए दो पहिया चार पहिया वाहनों का अलग-अलग व्यवस्था किया जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, रेडियो निरीक्षक, यातायात निरीक्षक आदि लोग मौजूद रहे।















