दूल्हा’ दुल्हन की कार नीलगाय से टकराई बाल बाल बचे कार सवार
बस्ती ।
छावनी थानाक्षेत्र के हाईवे पर शादी समारोह से दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकरा गई। हादसे में कार सवार बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के पखरपुर गांव निवासी अखिलेश गुप्ता गांव से बारात लेकर गोरखपुर गए थे बृहस्पतिवार की सुबह शादी समारोह से दूल्हा दुल्हन को लेकर वापस बहराइच जा रहे थे । अभी वह बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के रेडवल गांव के पास स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने पहुँचे ही थे अचानक तेज रफ्तार कार के सामने अचानक नीलगाय आ उससे टकरा गई जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त है कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित अन्य कार सवार बाल-बाल बच गए। गनीमत रही की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर और रुक गई अगर पलट गई होती तो बड़ा हादसा हो जाता। वही कार सवार लोगो ने बताया कि हाईवे पर 24 घंटे लोगों की मदद है। चलने वाली एनएचआई पेट्रोलियम टीम से मदद फोन किया तो बार बार
फोन लगाने के बाद भी पर हादसे के बाद पहुंचाने वाली नहीं मिल पाई।















