ई-रिक्शा चालक के अपहरण मामले को लेकर एसपी से मिले सपाई।

ई-रिक्शा चालक के अपहरण मामले को लेकर एसपी से मिले सपाई।

– पीड़ित पिता ने तमाम तरह की अनहोनी की जताई आशंका
– एसपी को ज्ञापन देकर ई-रिक्शा चालक को अविलंब ढूंढने की मांग की
– प्रकरण के पर्दाफाश के लिए लगी है एसपी की गठित टीमें
संतकबीरनगर।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरैमपुर के रहने वाले ई-रिक्शा चालक के अपहरण मामले को लेकर मंगलवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिजनों के साथ एसपी से मिला। पीड़ित पिता ने तमाम तरह की अनहोनी की आशंका जताई। बाद में सपा के लोगों ने एसपी को ज्ञापन देकर ई-रिक्शा चालक को अविलंब ढूंढ़वाने की मांग की। एसपी ने जल्द ही प्रकरण के पर्दाफाश किए जाने का भरोसा दिया।
बैरमपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र शिवदास का आरोप है कि उसका 19 वर्षीय बेटा अमन ई-रिक्शा चलाता है। 10 फरवरी को उसकी पत्नी जमीन संबंधी मुकदमें में पैरवी के लिए कचहरी खलीलाबाद गई थी। उसका बेटा अमन दिन में दो बजे के करीब उसकी पत्नी को लेने कचहरी गया था। बेटा कचहरी से मां को लेकर तितौवा खलीलाबाद आकर दूसरे ई-रिक्शा में बैठाकर घर भेज दिया था और फिर अमन खलीलाबाद में ई-रिक्शा चलाने लगा था। देर रात तक बेटा अमन घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। बेटे का पता नहीं चलने पर 11 फरवरी को कोतवाली खलीलाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराए। उसके बेटे अमन का ई-रिक्शा महुली क्षेत्र के घोरही गांव के पास लावारिश हाल में मिला था। पीड़ित पिता ने आशंका जताई कि गांव के ओम प्रकाश, जय प्रकाश, श्याम, रोहित से उसका जमीन संबंधी विवाद है। आरोप है कि उक्त लोगों ने पूर्व में धमकी भी दिया था। उन्हीं लोगों ने उसके बेटे का अपहरण करके कहीं छिपा दिया है। उसने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका भी जाहिर की। पुलिस इस मामले में ओम प्रकाश, जय प्रकाश, श्याम, रोहित उर्फ रवि के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित पिता ने बेटे को ढूंढ़ने की गुहार लगाई। एसपी से मिलने वाले सपा के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम,लोरिक यादव, कोमल यादव, रामवृक्ष यादव, विनोद यादव,रामदरश यादव,सुनील सिंह,इंजीनियर सुरेंद्र यादव,सुरेश राव,सोनू यादव,रामभरोसे आदि शामिल रहे।

Previous articleकार व मैजिक की टक्कर में 5 लोग हुए घायल, तीन की हालत गंभीर।
Next articleजमीन बैनामा करने के एवज में क्रेता से लेकर हड़प लिए चार लाख रुपये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here