अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ से डायवर्ट किए गए बड़े वाहन….
-ट्रकों चालकों ने रोक कर लगा दिया किनारे
-एडीजी ने डायवर्जन प्वाइंटों का किया निरीक्षण
-कहा- सख्ती से कराएं डायवर्जन का पालन
———————————————————
—————————————————————-
संतकबीरनगर …..
अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर गोरखपुर- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। बदले मार्ग पर बड़े वाहनों को भेजा जा रहा है। गुरुवार को गोरखपुर जोन के एडीजी डॉक्टर के एस प्रताप कुमार ने ट्रैफिक डायवर्जन के स्थलों का निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को मगहर दुर्गा मंदिर के पास से घघसरा-बखिरा-नंदौर-बांसी-सिद्धार्थनगर, उतरौला-बलरामपुर-गोंडा होकर लखनऊ भेजा जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर की ओर डायवर्ट कर जीरो प्वाइंट से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर लखनऊ भेजा जा रहा है। इसके अलावा जिले में मेंहदावल बाईपास, कांटे और टेमा रहमत में डायवर्जन किया गया है। बड़े वाहनों को मुंडेरवा, महादेवा होकर कुदरहा के रास्ते अंबेडकरनगर होकर लखनऊ भेजा जा रहा है। एडीजी डॉक्टर केएस प्रताप कुमार ने एसपी सत्यजीत गुप्ता के साथ जिले की सीमा में हाईवे पर बनाए गए डायवर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। यातायात डायवर्जन प्लान का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया। एडीजी बस्ती से होकर अयोध्या तक गए और फिर वहां से वापस गोरखपुर लौट गए।















