धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।
संत कबीर नगर।।धनघटा।
रविवार को क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का धूम रहा। विद्यालयों मे प्रभात फेरिया निकाल कर बच्चों ने देश के अमर सपूतों को याद किया तो सरकारी व गैर सरकारी भावनाओं पर झंडारोहण करके झंडे को सलामी दी गई।
तहसील पर एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने थाने पर थाना अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने झंडा फहराया। राम विभूति यादव दवा विकास इंटर कॉलेज धनघटा पर प्रबंधक वीरेंद्र यादव, रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठकुराडाडी धनघटा पर प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धनघटा पर प्रबंधक उत्तमचंद चौधरी, ताराचंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिठना पर प्रबंधक भालचंद्र पाठक, श्रीमती शंकर देवी बालिका इंटर कॉलेज पर सह प्रबंधक पीयूष उर्फ़ सिटू पाठक, बाल विद्यालय प्रसादपुर पर प्रबंधक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, आदर्श सैन्य एकेडमी हैसर बाजार पर प्रबंधक राकेश कुमार यादव ने झंडारोहण किया।















