साइबर अपराध से बचें, भ्रामक खबरों से रहे सावधान,नए साइबर अपराध से बचाव के बारे में दी गई जानकारी ।
– संत कबीर विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगहर में डिजिटल वॉरियर्स की आयोजित हुई कार्यशाला
– नए साइबर अपराध से बचाव के बारे में दी गई जानकारी
—————————————————-
संतकबीरनगर।
पुलिस विभाग की तरफ गुरुवार को संत कबीर विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगहर में डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र- छात्रों को प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही उन्हें नए साइबर क्राइम से बचाव का उपाय बताया गया।
थाना साइबर क्राइम के एसओ आलोक सोनी ने कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र / छात्रों को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रशिक्षित किया। सभी को डिजिटल वॉरियर्स के कार्य बताए। जैसे अफवाहों को रोकना, अफवाहों का खंडन करना, सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज़, जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ते है, उनका खंडन करना है। इसके अलावा सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर न करना, पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना आदि के बारे में जानकारी दी । यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ‘डिजिटल वारियर्स (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉलेज के छात्रों का एक नेटवर्क) अभियान चलाया जा रहा है। इसमें साइबर अपराध के बारे में जागरूकता बढ़ाएंगे, भ्रामक खबरों का मुकाबला करेंगे। आम नागरिकों को साइबर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित करेंगे और पुलिस के सराहनीय कार्यों और अभियानों का प्रचार करेंगे । यूपी पुलिस की इस नई पहल का उद्देश्य स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों को फर्जी खबरों पर अंकुश लगाना और साइबर खतरों की पहचान करने और उनका प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षित करना है।















