खुद को कुंवारा बता स्टूडियो संचालक ने युवती से बनाया शारीरिकफोन पर बातचीत करके शादी करने का झांसा देकर बढ़ा लिया नजदीकियां संबंध,

खुद को कुंवारा बता स्टूडियो संचालक ने युवती से बनाया शारीरिक संबंध,

-करीब आठ महीने पूर्व फोटो खिंचवाने स्टूडियो पर गई युवती से बढ़ा लिया था संपर्क

-फोन पर बातचीत करके शादी करने का झांसा देकर बढ़ा लिया नजदीकियां

-शादीशुदा होने की जानकारी पर युवती ने की पूछताछ तो आरोपी ने उठा कर जमीन पर पटका

-पीड़ित मां ने देर शाम कोतवाली में आरोपी स्टूडियो संचालक पर दर्ज कराया केस 

——————————————————————–

संतकबीरनगर। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से खुद को कुंवारा बताकर शादी का झांसा देकर फोटो स्टूडियो संचालक ने शारीरिक संबंध बना लिया। आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी पर युवती ने पूछताछ की तो आरोपी ने उसे उठा कर जमीन पर पटक दिया और अपशब्दों से अपमानित किया। सोमवार देर शाम पीड़ित मां ने ऐसा आरोप लगाते हुए कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।   

 पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 22 वर्षीय अविवाहित बेटी करीब आठ महीने पूर्व पास के चौराहे पर फोटो खिचवाने गई थी। फोटो स्टूडियो संचालक उसकी बेटी की फोटो खींचने व फोटो लेने के बीच संपर्क बढ़ा लिया। बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा। खुद को कुंवारा बता कर शादी का झांसा देकर उसकी बेटी से शारीरिक संबंध भी बनाया। उसकी बेटी को पता चला कि आरोपी फोटो स्टूडियो का संचालक शादीशुदा है और उसकी एक बच्ची भी है। उसकी बेटी की शादी एक लगी थी, जिसे आरोपी ने कटवा दिया। जब उसकी बेटी 28 दिसंबर को आरोपी युवक को बुला कर पूछना चाहा कि उसके साथ धोखा क्यों किए हो तो आरोपी ने अपशब्द कहते हुए बेटी को उठा कर जमीन पर पटक दिया। जिससे बेटी के बाएं कंधे पर चोटें आई हैं। घर आकर बेटी ने आपबीती बताई। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी फोटो स्टूडियो संचालक के खिलाफ युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया गया। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडकिल जांच को भेजा जाएगा। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Previous articleफोन पर प्रेमिका नहीं की बात तो प्रेमी ने आत्महत्या की डाल दी पोस्ट।
Next articleपहले बैनामे के अनुसार देना पड़ता था स्टांप शुल्क,नए शासनादेश के अनुसार सिर्फ 5 हजार रुपये के स्टांप पर दान की सुविधा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here