घर में घुस कर किशोरी से की छेड़खानी।
संतकबीरनगर।
धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को फोन पर पहले युवक ने ब्लैकमेल करने की कोशिश की। दो जनवरी की रात में घर में घुस कर किशोरी से छेड़खानी की। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शरू कर दिया है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि वह क्षेत्र के एक चौराहे पर अपना कागज सही करवाने दुकान पर गई। उसी दौरान बगल गांव का रहने वाला युवक उक्त दुकानदार के भतीजे की मोबाइल से डीपी पर लगी उसकी बेटी की फोटो स्क्रीन शॉट लेकर अपने मोबाइल पर ट्रांसफर कर लिया। आरोप है कि उक्त युवक ने उसकी मोबाइल पर फोन करके उसकी बेटी से बात करने का जिक्र किया। परिचय पूछने पर फोन काट दिया। आरोप है कि लगातार फोन करके उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया पर खुद के साथ बेटी की तस्वीर पोस्ट करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसकी बेटी की उम्र 16 साल है। आरोप है कि दो जनवरी की रात करीब दस बजे युवक उसके घर में घुस कर उसकी बेटी से छेड़खानी करने लगा। उसकी बेटी से जबरदस्ती करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर भाग निकला। आरोप है कि फोन करके जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए तरह-तरह की धमकी दे रहा है। एसओ रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।















